घर में रखे सात लाख नब्बे हजार रुपए चोरी:सोने-चांदी के जेवरात भी ले गए चोर, संदूक को तोड़ा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

घर में रखे सात लाख नब्बे हजार रुपए चोरी:सोने-चांदी के जेवरात भी ले गए चोर, संदूक को तोड़ा

बीकानेर

फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

बीकानेर के पूगल एरिया में एक घर से सात लाख नब्बे हजार रुपए नगद चोरी हो गए। चोर नगद रुपए के साथ ही सोने-चांदी के रुपए भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।

गंगाजली में रहने वाले 55 साल के मोहनदास स्वामी ने पुलिस को बताया- उसके घर में चोरी हो गई है। मोहनदास के घर में संदूक में करीब सात लाख नब्बे हजार रुपए पड़े थे। चोर ने संदूक को तोड़कर रुपए निकाल लिए। इसके अलावा कुछ जेवरात भी चोर ले गए, जिसमें चांदी के दो कड़े भी ले गए, जिसका वजन करीब आधा किलो है। बिछुड़ी और नाक का सोने का आभूषण भी चोर लग गए हैं। इसके अलावा सोने की एक अंगूठी भी चोरी हो गई। मोहनलाल ने चोरी के सामान की जो लिस्ट दी है, उससे करीब नौ रुपए के सामान की चोरी का अंदेशा लगाया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की है। अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है। सीसीटीवी फुटेज नहीं होने के कारण पुलिस को भी इस मामले में परेशानी हो रही है।

Categories:
error: Content is protected !!