UP में गैंगरेप के बाद सड़क पर न्यूड भागी लड़की:5 लड़कों ने किडनैप किया था; 21 दिन बाद VIDEO आने पर एक आरोपी गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

UP में गैंगरेप के बाद सड़क पर न्यूड भागी लड़की:5 लड़कों ने किडनैप किया था; 21 दिन बाद VIDEO आने पर एक आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में मेला देखने गई नाबालिग को अगवा करके पांच लड़कों ने गैंगरेप किया। फिर उसे बिना कपड़ों के ही भगा दिया। चीखती-चिल्लाती शर्मसार किशोरी किसी तरह घर पहुंची। घटना 1 सितंबर की है। भोजपुर थाना पुलिस ने 7 सितंबर को केस दर्ज किया। मंगलवार को लड़की का न्यूड भागते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार किया है।

गांव के पास मेला देखने गई थी नाबालिग
पुलिस ने बताया- 15 साल की लड़की एक सितंबर की शाम 7 बजे दोस्तों के साथ गांव के पास मेले में गई थी। रात 8 बजे जब वह लौट रही थी तो पास के गांव के 5 युवकों ने उसे अगवा कर लिया। ये पांचों 2 बाइक पर थे। नाबालिग को सैदपुर खद्दर के जंगल में ले गए और वहां सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद बिना कपड़ों के उसे वहां से भगा दिया।

लड़की छिपती हुई किसी तरह घर पहुंची। सड़क पर आते-जाते कई लोगों ने उसे देखा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। लड़की घर पहुंची और बड़ी बहन को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित की बहन अपने फूफा के साथ थाने पहुंची।

लड़की के घर वालों ने बताया- जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कहकर घर जाने के लिए बोल दिया। 6 दिन इंतजार करने के बाद पीड़ित 6 सितंबर को SSP हेमंत कुटियाल से मिले। SSP के निर्देश पर 7 सितंबर को केस दर्ज हुआ।

पीड़िता एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में बिना कपड़ों के दौड़ती हुई कैद हो गई।

पीड़िता एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में बिना कपड़ों के दौड़ती हुई कैद हो गई।

महिला ने नाबालिग का निर्वस्त्र जाते हुए वीडियो शेयर किया
मंगलवार को एक महिला ने घटना का वीडियो ट्विटर पर डाल दिया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया- मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के नाम नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली और इमरान है। इनमें से नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!