Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

UP: लखनऊ से दो संदिग्ध आतंकी हिरासत में, अलकायदा से हो सकता है कनेक्शन; ATS का ऑपरेशन जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


लखनऊ: राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने सर्च ऑपरेशन में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं. सूचना के मुताबिक उनके पास से प्रेशर कुकर बम और विस्फोटक सामान भी मिला है. संदिग्ध आतंकी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. आतंकी होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है. आसपास के घरों को भी खाली कराया गया. पूरा इलाका छावनी में तब्दील है.
पांच घंटे से चल रहा है ऑपरेशन:
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा इलाके में UP ATS पांच घंटे से सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसमें ATS कमांडो भी शामिल हैं. यहां ATS को एक गैराज में अलकायदा के आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके बाद की कार्रवाई में दो आतंकियों अब तक पकड़ गया है. जबकि तीन घरों में कमांडो तलाशी कर रहे हैं. बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद होने की भी सूचना है. ATS ने आसपास के 500 मीटर दायरे में बने घरों को खाली करा लिया है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस भी मौके पर है.
ऑपरेशन खत्म होने के बाद दी ही कुछ बोला जा सकता है: ATS
ATS अफसरों के अुनसार ऑपरेशन खत्म होने के बाद दी ही कुछ बोला जा सकता है. बम बनाने के सामान मिलने की भी सूचना है. बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुलाया गया है. बताया जाता है कि आतंकी कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट के फिराक में थे. कुछ बड़े नेता भी निशाने पर थे. हालांकि ATS ने अभी तक कुछ नहीं बताया है. शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना खुलासा हो सकता है.
पकड़े गए आतंकियों के परिवारजनों से भी हो रही है कड़ाई से पूछताछ:
ATS ने जिन आतंकियों को पकड़ा है, उनके नाम शाहिद और वसीम. जबकि रियाज और सिराज के घरों में तलाशी चल रही है. सभी से पूछताछ भी हो रही है. शाहिद के मकान को सीज किया गया है. कमांडो घर के अंदर हैं. तीनों के घर सटे हुए हैं. शाहिद के परिवार वालों से पूछताछ जारी है.
एक आतंकि उन्नाव का रहने वाला:
पहले आतंकी का नाम शाहिद उर्फ गुड्डू बताया जा रहा है, जो उन्नाव का रहने वाला है. उसी के घर में दूसरा आतंकी भी छिपा हुआ था. दोनों ट्रेनिंग प्राप्त आतंकी हैं. घर में काफी गोला-बारूद होने की भी सूचना है. ATS की टीम उन्नाव भी रवाना हो गई है.
2017 में भी मारा गया था लखनऊ का एक आतंकी:
मार्च 2017 में सुरक्षा बलों ने लखनऊ में छिपे आतंकी सैफुल्ला को मार गिराया था, जो आइएसआइएस के खुरासान माॅड्यूल का सदस्य था. वह कानपुर का रहने वाला था. वारदात के बाद कानुपर और उन्नाव में भी कई आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी. सितंबर 2018 में चकेरी के जाजमऊ अहिरवां स्थित शिवनगर कॉलोनी पकड़े गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुज्जमां उर्फ कमरुद्दीन उर्फ डॉ.
हुरैरा को गिरफ्तार किया था.
एनआइए और एटीएस को पूछताछ में इसने एक और आतंकी ओसामा बिन जावेद का नाम लिया था, जो हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था. सितंबर 2019 में जिसे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!