WORLD NEWS

चीन में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी:44 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 1 हजार से ज्यादा स्कूल बंद; 11 लापता और 6 घायल

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

चीन में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी:44 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 1 हजार से ज्यादा स्कूल बंद; 11 लापता और 6 घायल

चीन में बाढ़ के कारण 1 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया गया है। - Dainik Bhaskar

चीन में बाढ़ के कारण 1 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

चीन में आज (22 अप्रैल) भारी बारिश और बाढ़ आने की संभावना है। इसका असर दिखने भी लगा है। दक्षिण चीन के कई शहरों में 16 अप्रैल से हो रही तेज बारिश के चलते पानी भर गया है। 44 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सिंगापुर की नेशनल न्यूज एजेंसी CNA के मुताबिक बाढ़ के कारण अब तक 11 से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 6 लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि, किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

लोकल प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू मिशन चला रहा है। अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड पर हैं। बाढ़ के चलते अब तक 165 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

रेस्क्यू टीम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हैं।

रेस्क्यू टीम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हैं।

भारी बारिश के कारण गुआंग्डोंग में कई पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।

भारी बारिश के कारण गुआंग्डोंग में कई पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।

बाढ़ के कारण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में नदी-नाले उफान पर हैं।

बाढ़ के कारण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में नदी-नाले उफान पर हैं।

चीन के लॉन्गुई में बारिश के कारण जमा हुए पानी को निकालते हुए लोकल।

चीन के लॉन्गुई में बारिश के कारण जमा हुए पानी को निकालते हुए लोकल।

गुआंग्डोंग प्रांत के शोगुआन शहर की सड़क का ड्रोन शॉट, जो भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है।

गुआंग्डोंग प्रांत के शोगुआन शहर की सड़क का ड्रोन शॉट, जो भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है।

चीन के क्विंगयुआन शहर में भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं।

चीन के क्विंगयुआन शहर में भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं।

दक्षिण चीन में बाढ़ के कारण पुल ध्वस्त हो गया।

दक्षिण चीन में बाढ़ के कारण पुल ध्वस्त हो गया।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 अप्रैल की शाम को साउथ चीन के तटीय क्षेत्रों से एक तूफान टकराया है, जिसके कारण चीन में सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आ सकती हैं। माना जा रहा है कि इस तूफान से लगभग 12 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने पहले ही इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी।

भूस्खलन की घटनाओं के कारण अब तक 6 लोग घायल हो चुके हैं।

भूस्खलन की घटनाओं के कारण अब तक 6 लोग घायल हो चुके हैं।

लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

गुआंग्डोंग प्रांत में संबंधित विभाग भीषण बाढ़ से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

गुआंग्डोंग प्रांत में संबंधित विभाग भीषण बाढ़ से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

गुआंग्डोंग में लोगों को रेस्क्यू करते हुए फ्लड रिलीफ टीम।

गुआंग्डोंग में लोगों को रेस्क्यू करते हुए फ्लड रिलीफ टीम।

शनिवार से शोगुआन शहर में लोग फंसे, इमरजेंसी अलर्ट जारी।

शनिवार से शोगुआन शहर में लोग फंसे, इमरजेंसी अलर्ट जारी।

समुद्री इलाकों में जाने से रोक
गुआंग्शी शहर और हेझोउ शहर में 65 भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश के कारण गुआंग्डोंग शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे पर्ल रिवर डेल्टा पानी से भर गया है। कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है और एक मंजिला तक घर डूब गए हैं।

सरकार ने हालत ठीक होने तक समुद्री इलाकों में जाने पर रोक लगा दी है। साउथ चीन की सबसे मुख्य बेई नदी उफान पर है, यहां सोमवार तक रिहायशी इलाकों में 19 फीट ऊपर तक पानी भर गया है।

किंगयुआन शहर में एक मंजिला तक पानी भरा।

किंगयुआन शहर में एक मंजिला तक पानी भरा।

चीन में हर 50 साल में एक बार ऐसी बाढ़ आती है। गुआंग्डोंग में प्रशासन इमरजेंसी मोड की तैयारी में है। इसके अलावा जियांग्शी और फुजियान में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।

अगले आदेश तक स्कूल बंद
तूफान का असर झाओकिंग, शोगुआन, क्विंगयुआन और जियांगमेन शहरों पर भी दिखने लगा है। यहां 12 घंटों से भारी बारिश हो रही है। झाओकिंग के पूरे शहर में बिजली गायब है। तीन प्रांतों में अगले आदेश तक 1 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिए गया है। शहर में मोबाइल सिग्नल भी गायब हो गए है। गुआंग्डोंग में किंगयुआन और शोगुआन में सेना को मदद के लिए भेजा गया है।

गुआंग्डोंग में 27 हाइड्रोलॉजिकल स्टेशन अलर्ट पर है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। इससे पहले जून 2022 में चीन में इतनी भीषण बाढ़ आई थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!