अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बीकानेर जिला इकाई के बैनर के तले विशेष कार्यक्रम संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बीकानेर जिला इकाई के बैनर तले आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसकी अध्यक्षता मनीषा गाड़ोदिया, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा एवं मुख्य अतिथि विमला ओम उपाध्याय भाजपा बीकानेर जिला देहात माहामंत्री एवं विशिष्ट अतिथि निर्मला जी ने की ।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शशि गुप्ता, श्रीमती आभा लता अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल l ममता अग्रवाल मैना जी जोशी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ । माल्यार्पण की औपचारिकता के बाद मनीषा गाड़ोदिया जी अध्यक्षीय भाषण में आज के परिप्रेक्ष्य में महिला दिवस की उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला । उसके उपरांत सभी उपस्थित महिलाओं ने इस बाबत विस्तार से चर्चा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । और अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह और एक पुस्तिका प्रदान की गई ।
अंत में संस्था के जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने सभी उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Categories:
error: Content is protected !!