बीकानेर। देशनोक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नेहरू बस्ती में बच्चों के मिड डे मील की जांच अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा द्वाराकी गई।mdm की पौष्टिकता और सही व्यवस्था पाई गई। कक्षा कक्ष में हो रही MSRA परीक्षा की व्यवस्था को देखा गया। स्कूल के परिसर में साफ सफाई और शौचालय साफ पाए । प्रधानाध्यापक मनोज कुमार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित था।शुद्ध पेयजल पाया गया। शैक्षिक उन्नयन एवं प्रदर्शन विधि का उपयोग करके बच्चों के बौद्धिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए गए। विभाग के नए निर्देशों की पालना के लिए अपडेट रहने के लिए निर्देश दिए गए। सीनियर सेकेंडरी स्कूल की भी आईटी लैब व स्कूल व्यवस्था ऐ डी ई ओ सुनील बोड़ा द्वारा देखी गई। कार्य संतोष जनक पाया गया।















Add Comment