NATIONAL NEWS

‘अन्न-धन रो भंडार भरै मां, मौज मनावे टाबरिया’विधायक व्यास ने चंदा उड़ाकर की शहर की खुशहाली और समृद्धि की कामना , विधायक सेवा केन्द्र का चार दिवसीय नगर स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ : बुधवार को कवि बिखेरेंगे सुर लहरियां

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 6 मई। बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक सेवा केन्द्र का चार दिवसीय नगर स्थापना दिवस समारोह सोमवार को प्रारम्भ हुआ। पहले दिन विधायक व्यास ने शहरवासियों के साथ धरणीधर मैदान में चंदा उड़ाया और शहर की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान ‘अन्न-धन रो भंडार भरै मां, मौज मनावै टाबरिया’, ‘गवरा दादी पून दै, टाबरियां रौ चंदो उडै’ तथा ‘आकासां में उडै म्हारौ चंदौ-लखमीनाथ म्हारी स्हाय करै’ जैसे दोहों के साथ हवा में चंदा उड़ाया गया। विधायक व्यास ने कहा कि नगर स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। राव बीका का बसाया यह शहर आज देश और दुनिया में विशेष पहचान रखता है। स्थापना दिवस का समारोह प्रत्येक बीकानेरवासी मनाए, इसके मद्देनजर यह शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में इसे और अधिक भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
इस दौरान विधायक व्यास ने चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक त्यौहार को पारम्परिक रूप से मनाया जाए, जिससे हमारे पूर्वाजें की परम्पराओं का युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जागरुक नागरिक होने के नाते हमें चाइनीज मांझे का विक्रय, उत्पादन और भंडारण करने वालों की जानकारी प्रशासन और पुलिस को देनी चाहिए।
चंदा महोत्सव प्रभारी पवन व्यास ने बताया कि इस दौरान विभिन्न संदेशपरक चंदे उड़ाए गए। उन्होंने चंदा उड़ाने की परम्परा के बारे में जानकारी दी। बृजेश्वर व्यास, गणेश लाल व्यास और राहुल व्यास ने चंदा उड़ाने में सहयोग किया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शशि शर्मा, पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, राजकुमार किराडू, जेपी व्यास, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, वीरेंद्र किराडू, राजकुमार पारीक, दीपक व्यास, भगवती प्रसाद गौड़, आनंद जोशी, एसएन आचार्य, सरजू नारायण पुरोहित, दुर्गा शंकर आचार्य, शेखर आचार्य, एसएन आचार्य, अनादि पारीक, भंवर पुरोहित, गोपाल आचार्य, अनिल आचार्य, एड. त्रिलोक नारायण पुरोहित, राजेंद्र शर्मा, रामकुमार व्यास, दुर्गाशंकर आचार्य, नेमीचंद तंवर, दिनेश सांखला, पूर्व पार्षद प्रेम सिंह मेडतिया, रामपाल सैन, रमेश स्वामी, नारायण हर्ष, मुरली व्यास, आदि मौजूद रहे।

बुधवार को कवि बिखेरेंगे कविताओं की सुर लहरियां

विधायक व्यास ने बताया कि नगर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को बारहगुवाड़ में सायं 7.30 बजे से विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें बाबूलाल छंगाणी, मनीषा आर्य सोनी, राजेन्द्र स्वर्णकार, डाॅ. कृष्णा आचार्य, संजय आचार्य वरुण, लीलाधर सोनी, गोपाल पुरोहित और आनंद मस्ताना आदि कविताओं की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में लम्बे समय बाद ऐसा कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

गुरुवार को प्रत्येक घर में जलाएं ‘खुशियों के दीप’

विधायक ने बताया कि इसी श्रृंखला में 8 मई को दीपदान का कार्यक्रम होगा। इसके तहत जस्सूसर गेट के अंदर वृहद स्तर पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसके प्रभारी राजकुमार किराडू होंगे। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न चौक-मोहल्लों में भी अलग-अलग संस्थाओं द्वारा दीपदान किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि नगर स्थापना की पूर्व संध्या पर प्रत्येक शहरवासी अपने-अपने घरों में कम से कम पांच-पांच दीपक जलाते हुए खुशियां मनाएं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!