Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

US-Iran Talks Collapse in Pakistan: Diplomatic Breakdown Raises Fresh Concerns Over Regional Stability

Lt Gen RS Sundaram Takes Charge as Director General of Recruiting, Indian Army

Colonel Sonam Wangchuk Passes Away Due to Heart Attack

Maj Gen MPS Gill Reviews Geospatial Capabilities at 501 Field Survey Engineering Group

Air Marshal B Manikantan Visits Sainik School Rewa, Reviews Parade and Pays Tribute at War Memorial

Indian Navy Conducts Passing Out Parade for 107th Integrated Officer Training Course in Kochi

Captain Sahil Tanwar Wins Best All-Round Officer as 123 Medical Officers Graduate from AMC Centre

Indian Navy’s Maiden NEA (HA) Course Passes Out at INS Vishwakarma, First Batch of Hull Artificers Inducted

14 Officers Graduate from Short Naval Orientation Course (IT) at INA, Marking Transition to Naval Leaders

Lt Gen Devendra Sharma Visits EME School Vadodara, Reviews AI and Tech-Driven Military Training

अफगानिस्तान के घटनाक्रम देश की संरचना बदलने में आतंकवाद के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हैं: राजनाथ सिंह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम देश की संरचना और व्यवहार को बदलने के माध्यम के रूप में सत्ता की राजनीति और आतंकवाद के इस्तेमाल की भूमिका पर सवाल उठाते हैं.
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कट्टरपंथी और आतंकवादी समूहों को पाकिस्तान के समर्थन के बारे में भारत की चिंताओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बोध होने लगा है. पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अशांति की स्थिति का कारण आक्रामक रूपरेखा और गैरजिम्मेदार देशों द्वारा उनके नियंत्रण से बाहर के तत्वों को सक्रियता से किया जा रहा समर्थन है.
उन्होंने कहा कि आतंकवाद कैसे अस्थिरता फैला सकता है और हिंसक कट्टर ताकतों की खतरनाक प्रवृत्ति कैसे सब कुछ सामान्य दिखाकर वैधता हासिल करने के प्रयास करती हैं, इसे आज दुनिया देख रही है. रक्षा मंत्री ने कहा कि सभी जिम्मेदार देशों को अब यह एहसास हो गया है कि सामूहिक चुनौतियों के खिलाफ उन्हें साथ आने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के हाल के घटनाक्रमों ने हमारे समय की सच्चाई को मजबूत किया है. उभरती भू-राजनीति को लेकर निश्चितता सिर्फ उसकी अनिश्चितता ही है, देशों की सीमाओं में बदलाव आज बार-बार नहीं हो सकता है. सिंह ने कहा कि हालांकि देशों की संरचना में हो रहे तेजी से बदलाव और इसपर बाहरी ताकतों के पड़ सकने वाला प्रभाव साफ झलकते हैं. उन्होंने कहा कि यह घटनाएं देश की संरचनाओं और व्यवहार को बदलने के उपकरण के रूप में सत्ता की राजनीति और आतंकवाद के इस्तेमाल की भूमिका पर सवाल उठाते हैं.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!