ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 6 जून 2025
वार :- शुक्रवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- ग्रीष्म
मास:- ज्येष्ठ
पक्ष :- शुक्ल
तिथि :- एकादशी
नक्षत्र: – हस्त 6:34am तक पश्चात :- चित्रा
योग:- व्यतिपात
करण :- वणिज
सूर्यराशि :- वृषभ
चंद्रराशि :- कन्या 8:03pm तक पश्चात:- तुला
दिशाशूल :- पश्चिम
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 5:40am
सूर्यास्त :- 07:32pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
11:00 pm से 12:35 pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
12:09 pm से 01:05 pm तक
ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
- निर्जला एकादशी व्रत
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- शुक्रवार
अधिदेव :- इन्द्र देव - फलादेश के हिसाब से शुक्र कमजोर हो तो हीरा या ओपल चांदी में शुक्रवार को धारण करना चाहिए जब तक रत्न धारण नहीं कर सकते है तब तक शरपुंखा या गूलर की जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
- ।।ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः ।।
- यदि फलादेश के हिसाब से शुक्र ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित, मंदिर या गुरु को करना चाहिए ।
दान :-
- चांदी , दूध , दही , घी , इत्र , चावल , मिश्री , सफेद मिठाई , सफेद चंदन , रेशमी सफेद वस्त्र
उपाय :-
- गाय को रोटी खिलाएं एवं गाय की सेवा करें , आटा एवं शक्कर चीटियों को डालें । शुक्रवार को करणीय कार्य :-
- नवीन वस्त्र एवं आभूषण को धारण करना, सोभाग्यवृधन कार्य करना, चलचित्र शूटिंग कार्य व यात्रा जाने हेतु श्रेष्ठ है।
वार संज्ञा :
- शुक्रवार को मृदु संज्ञा दी गई है अर्थात की शुक्र ग्रह एक कोमल व साज सजा वाला ग्रह है तो उसी के अनुरूप इस वार को कार्य किया जाता है
घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- शुक्रवार
राशि :- वृश्चिक, धनु, मीन
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
- अगर किसी जातक के लिए शुक्रवारअशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी अथवा कच्चा दूध का दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी ➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए प्रेम और दाम्पत्य जीवन में नई ऊर्जा लेकर आ सकता है। आज आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल बिताने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में यदि हाल ही में कुछ मतभेद हुए हैं, तो उन्हें सुलझाने का यह अच्छा अवसर है। प्रेमी युगलों के लिए यह दिन एक-दूसरे के प्रति समर्पण दिखाने का है। पुराने रिश्तों में नई ताजगी आ सकती है।
वृषभ राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए भावनात्मक संतुलन का है। आज आप अपने साथी के साथ ईमानदारी से संवाद करेंगे, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी। विवाहित लोगों के लिए यह दिन समझदारी और सामंजस्य का संकेत देगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता आवश्यक है, अन्यथा किसी तीसरे की बातों में आकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
मिथुन राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। मन में चल रहे असमंजस की स्थिति को लेकर आपको साथी के साथ खुलकर बात करना जरूरी होगा। विवाहित जीवन में आज व्यस्तता के कारण दूरी बढ़ सकती है, लेकिन शाम को साथ बैठने का समय मिलेगा। प्रेम में स्थिरता बनाए रखने के। आपको अपने व्यवहार में नरमी लानी होगी।
कर्क राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। आपसी भावनाओं को साझा करने का यह उत्तम समय हैं। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए विन शुभ है। किसी पुराने प्रेमी से संपर्क पुनः स्थापित हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम, समझें और सामंजस्य का वौतावरण बना रहेगा।
सिंह राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए प्रेम जीवन में उत्साह का है। आपके रिश्ते में नई जान आ सकती है। आप अपने प्रिय के साथ कोई रोमांटिक योजना बना सकते हैं। जो लोग विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए कोई सकारात्मक समाचार संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ विशेष पल बिताने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए थोड़ी सतर्कता का है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर असहमति उत्पन्न हो सेंकती है। अपने शब्दों प्र नियंत्रण रखें और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन में यदि कोई दूरी आई है. तो आज उसे कम करने का प्रयास करें। संवाद की कमी रिश्ते को कमजोर बना सकती है, इसलिए खुलकर बातें करें।
तुला राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए प्रेम में संतुलन और सौम्यता का प्रतीक बन सकता है। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए भी यह दिन संबंधों में मिठास और सामंजस्य का है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर अगर मन में खटास है, तो वह आज मिट सकती है। दिन रोमांटिक रहेगा।
वृश्चिक राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए भावनाओं में गहराई लाने वाला है। आपका साथी आपकी भावनाओं को समुझेगा और आपको भावनात्मक समर्थन देगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और भरोसे का महत्व बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। विवाहित जीवन में रोमांस बढ़ेगा। एक-दूसरे के साथ बिताया गया समय रिश्ते को मजबूत करेगा।
धनु राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए रोमांच और रोमांस से भरा हो सकता है। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने या कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। रिश्तों में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। प्रेम में कुछ नई संभावनाएं बन रही हैं। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए यह दिन किसी खास से मिलने का अवसर ला सकता है।
मकर राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए स्थिरता और विश्वास विश्वास का प्रतीक है। है। आपके रिश्ते में परिपक्वता दिखाई देगी। साथी कोई चिंता आज समाप्त हो सकती है। प्रेम जीवन में जिम्मेदारी का भाव रहेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई पारिवारिक निर्णय ले सकते हैं। दिन का अंत रोमांटिक मूड में होगा। आपसी भरोसा और समझ रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
================================================================
कुम्भ राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए रिश्तों में नई ऊर्जा भरने का है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। औप अपने साथी के साथ मन की बातें साझा करेंगे। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ कुछ नए अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। किसी उपहार या सरप्राइज से आप प्रिय को प्रसन्न कर सकते हैं। दिन भावनौत्मक रूप से सजीव रहेगा। संबंधों में नई मजबूती आएगी।
मीन राशि :-
शुक्रवार का दिन आपके लिए प्रेम और भावनाओं से भरा रहेगा। साथी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और आप दौनों एक-दूसरे के और क्रीब आएंगे। विवाहित लोगों के आपसी सहयोग और समझ से आज कुछ पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी पुराने मित्र से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। दिन सुखवें रहेगा और रिश्तों में आत्मीयता बढ़ेगी।
================================================================
मेरा और आपका सुविचार
अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा






Leave a Reply