सीनियर बीकानेर फुटबॉल टीम घोषित, राहुल ओझा कप्तान और विक्रम सिंह शेखावत उपकप्तान नियुक्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राजस्थान सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर की टीम घोषित कर दी गई है। 22 से 25 अक्टूबर तक सिरोही के आबू राज में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बीकानेर टीम की कमान राहुल ओझा को सौंपी गई है, जबकि विक्रम सिंह शेखावत उपकप्तान होंगे।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव रहमत अली ने बताया कि टीम का चयन 5 से 9 अक्टूबर तक आयोजित सीनियर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

संघ अध्यक्ष ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कोच देवेंद्र सिंह भाटी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी की।

बीकानेर टीम बुधवार को आबू राज के लिए रवाना होगी तथा गुरुवार को टोंक के खिलाफ मुकाबले से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

टीम इस प्रकार है : राहुल ओझा (कप्तान एवं गोलकीपर), विक्रम सिंह शेखावत (उपकप्तान), हर्षित सिंह राजवी, ओमप्रकाश, निखिलेश, आशु सिंह, गणेश रंगा, पीयूष, गौतम बिस्सा, जसवंत सिंह, मानवेंद्र सिंह, चंदन बोहरा, आशीष, प्रवीण, देवेंद्र पुरोहित, अकरम, इरफान, यशराज एवं सरवन व्यास। कोच देवेंद्र सिंह भाटी और मैनेजर यशवर्धन राजपुरोहित ।

Categories:
error: Content is protected !!