बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस का एकतरफा दबदबा, 41 में से 30 सीटों पर जीत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा 8 सीटों पर सिमटी, आरएलपी को 2 और सीपीआईएम को मिली एक सीट

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत बीकानेर जिला परिषद के सभी 41 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा बढ़त हासिल की है। कांग्रेस ने कुल 41 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज कर जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं भाजपा को 8 सीटों से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट अन्य के खाते में गई है। वार्डवार परिणामों में वार्ड 41 से सीपीआईएम ने जीत दर्ज की।

वार्डवार परिणामों पर नजर डालें तो वार्ड संख्या 1 से 9 तक लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वार्ड 10 और 11 भाजपा के खाते में गए। वार्ड 12, 13 और 14 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 15 और 16 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड 17 और 18 में कांग्रेस ने फिर जीत का सिलसिला जारी रखा। वार्ड 19 में आरएलपी ने बाजी मारी, जबकि वार्ड 20 में कांग्रेस और वार्ड 21 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे।

वार्ड 22 से 30 तक लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्ड 31 भाजपा के खाते में गया। वार्ड 32 और 33 में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि वार्ड 34 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड 35 और 36 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वार्ड 37 में भाजपा, वार्ड 38 में कांग्रेस और वार्ड 39 में आरएलपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वार्ड 40 में कांग्रेस तथा वार्ड 41 में सीपीआईएम प्रत्याशी विजयी रहे।

परिणामों से स्पष्ट है कि जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा सहित अन्य दलों को पीछे छोड़ते हुए मजबूत स्थिति बनाई है।

Categories:
error: Content is protected !!