उत्तर पश्चिम रेलवे::यात्रियों को राहत पहुंचाने हेतु कोहरे के मौसम में रद्द बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एवं दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं का रद्दीकरण निरस्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

यात्रियों को राहत पहुंचाने हेतु कोहरे के मौसम में रद्द रेलसेवाओं का रद्दीकरण निरस्त

रेलवे द्वारा यात्रियों को राहत प्रदान करने एवं रेलवे परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये समीक्षा कर कोहरे के कारण रद्द की गई बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एवं दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं का रद्दीकरण निरस्त किया जा रहा है।

निम्न रेलसेवाओं का रद्दीकरण निरस्त किया जा रहा है:-

  1. गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का बीकानेर से दिनांक 01.12.21 से 28.02.22 तक (90 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से दिनांक 03.12.21 से 02.03.22 (90 ट्रिप) तक समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।
  2. गाडी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर- दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा का दिल्ली सराय से दिनांक 02.12.21 से 01.03.22 तक (90 ट्रिप) एवं जोधपुर से दिनांक 03.12.21 से 02.03.22 (90 ट्रिप) तक समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।

नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं को पूर्व में कोहरे के कारण रद्द किया गया था।

Categories:
error: Content is protected !!