सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में होगा संगीतमय आयोजन
बीकानेर, 24 अक्टूबर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर की ओर से रविवार, 1 नवंबर को शाम 5 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में ‘आएगा आने वाला आएगा’ संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हिंदी सिनेमा के लीजेंड संगीतकार खेमचंद प्रकाश, जयदेव, एस.एन. त्रिपाठी और रवि की स्मृति को समर्पित इस कार्यक्रम में संस्था के कलाकार इन महान संगीतकारों द्वारा संगीतबद्ध सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे।
संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम संगीत को याद करना और महान संगीतकारों की संगीत विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा होंगे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी एम.आर. मुगल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस खेलकूद विभाग के अध्यक्ष महबूब रंगरेज, राजस्थान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक अयूब कायम खां, वार्ड संख्या 70 के पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित तथा अमीर टेलर्स के डायरेक्टर मास्टर अमीर शामिल होंगे।
कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाने वाले सदाबहार गीत हिंदी सिनेमा के उस स्वर्णिम दौर की यादें ताजा करेंगे, जब संगीत और सुरों ने श्रोताओं के दिलों में अमिट जगह बनाई। कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी करेंगे।







