बीकानेर, 22 मई । ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने शनिवार को कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए जनसुनवाई की। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याएं ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर डॉ. कल्ला ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. कल्ला ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर आमजन से एडवाइजरी की पालना करने की अपील की और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। अगले कुछ दिनों की सावधानी से कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। जनसुनवाई के दौरान आमजन ने पानी, बिजली और सड़क से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के लिए परिवाद प्रस्तुत किए। जिनके निस्तारण के निर्देश डॉ. कल्ला ने दूरभाष पर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनसुनवाई के लिए आए लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
Latest Posts
- Summer Camp 2026 Poster Unveiled with Enthusiasm; Agarwal Samaj Chetna Samiti Launches Registration and Orientation Program in Bikaner

- Rajasthan Teachers’ Union (Shekhawat) Splits in Bikaner as Hundreds Boy District Convention, Form Struggle Committee and Announce Fresh Organisational Elections

- बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्र फ़रदीन का “जागृति यात्रा 2026” में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर का वर्ष 2026-27 के दायित्व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

- राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव सम्पन्न, बीकानेर के सीए सुधीश कुमार शर्मा बने कोषाध्यक्ष

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



