Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवकार वूलन इण्डस्ट्रीज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई.एस.आई.सी.) के अधिकारियों ने किया ई.एस.आई.सी. जागरुकता शिविर का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवकार वूलन इण्डस्ट्रीज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ई.एस.आई.सी.) के अधिकारियों ने ई.एस.आई.सी. जागरुकता शिविर आयोजित किया। ई.एस.आई.सी. के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजत गुप्ता, सहायक निदेशक गुरप्रीत सिंह, चिकित्सक आयुत्त डॉ.अमित तांबी, शाखा प्रबंधक गंगा सिंह ने कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से मिलने वाले हितलाभ की जानकारी दी।

ई.एस.आई.सी. के जागरुकता शिविर माध्यम से श्रमिकों को जागरुक किया जा रहा है, एंव ई.एस.आई.सी. के द्वारा कई प्रकार के लाभ दिए जा रहे है जिसकी जानकारी श्रमिकों को बताई गई।

इस अवसर पर इंडस्ट्रीज के कर्मचारी व नियोक्ता उपस्थित रहे।
शिविर में रिखब लूणिया, गोविन्द वोडा, सुनिल पुरोहित, मुकेश कुमार, पंकज स्वामी, राजकुमार खड़गावत आदि का सहयोग रहा।

तथा ए.एस.जी. हॉस्पिटल, एंव कोठारी मेडिकल एंव रिसर्च इन्स्टीट्यूट के डॉक्टर्स ओर प्रतिनिधि उपस्थित थे एंव उनके द्वारा मेडिकल हैल्थ चेक अप कैम्प लगाया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!