घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दाऊलाल पुरोहित तथा किशन व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड मोहम्मद सलीम को:: प्रसार द्वारा जनसंपर्क दिवस पर किए जाएंगे अर्पित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 19 अप्रैल। पब्लिक रिलेसंश एंड एलाइड सर्विसेज एसोषिएसन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की बीकानेर इकाई द्वारा 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र में सायं 5 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रसार के उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय) तथा सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने बताया कि इस दौरान जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक दाऊलाल पुरोहित को स्व. घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा सेवानिवृत्त सहायक निदेशक मोहम्मद सलीम को स्व. किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड अर्पित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर करेंगे। वरिष्ठ कथाकार-कवि राजेन्द्र जोशी तथा जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

आचार्य ने बताया कि प्रसार द्वारा वर्ष 2019 से यह अवार्ड प्रारम्भ किए थे। पहली बार विभाग के दिवंगत अधिकारियों की स्मृति में यह पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

Categories:
error: Content is protected !!