नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शाम 7.57 बजे शाम को झटके महसूस हुए। कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। झटकों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। रिएक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके आने की खबर है।खबरों के अनुसार झटके महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घरों व दफ्तरों से बाहर निकल गए। दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भी लोगों को झटके महसूस हुए।

Add Comment