फरवरी में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 05 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह अगले माह फरवरी में आयोजित किया जाएगा। कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया की माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा 28 फरवरी को दीक्षांत समारोह के आयोजन की सहमति प्रदान की है और आज दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिष्ठाताओं, निदेशकों व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमे विभिन्न समितियों, कार्ययोजनाओं, उपाधियाँ, मेडल आदि पर चर्चा हुई। ज्ञातव्य है की 17वां और 18 वां दीक्षांत समारोह वर्चुअली आयोजित किया गया था। वर्ष 2020 में आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह को प्रदेश के पहले वर्चुअल दीक्षांत समारोह के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल भी किया गया था।

Categories:
error: Content is protected !!