पूगल तहसील के भानीपुरा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का आयोजन, मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय कानून मंत्री ने स्वयं किया प्रदर्शनी का अवलोकन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। पूगल तहसील के गांव भानीपुरा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में भारतीय स्टेट बैंक एवं राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक द्वारा संयुक्त रूप से बैंक की विभिन्न प्रकार की जन सुरक्षा बीमा योजनाओं,मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी प्रदर्शिनी द्वारा दी गई ।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल एवं केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक श्री वाई एन व्यास एवम डीडीएम नाबार्ड श्री रमेश तांबिया ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी को उस्ता कला से बनाई हुई करणी माता की चित्रकारी भेंट की।
जिला मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक वाई एन व्यास ने उपस्थित भानीपुरा गांव वासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल एवम श्री अर्जुन राम मेघवाल ने श्री किशन सिंह भाटी एवम श्रीमती संतोष देवी को दो-दो लाख रुपए की प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावे राशि के चेक का भुगतान किया साथ ही श्रीमती संतोष देवी को 10 लाख रुपए का स्टैंड अप इंडिया योजना के अंतर्गत ऋण के चेक का वितरण किया ।इस कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड श्री रमेश तांबियर, भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री रामस्वरूप सुथार, मुख्य प्रबंधक अजय अग्रवाल एवं उप प्रबंधक कृष्ण कुमार भी उपस्थित रहे।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!