बज्जू से रानेरी के लिए 40 किमी. 33 केवी की लाइन की स्वीकृति जारी, कोलायत के गांवों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर । कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की मांग पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बज्जू से रानेरी के लिए 40 किमी. 33 केवी की लाइन की स्वीकृति जारी की है। इस लाइन की स्वीकृति से अब तक टेचरी जी एस एस से जुड़े विभिन्न गांवों की कम वोल्टेज व फाल्ट की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
गौरतलब है कि विधायक भाटी ने गत 24 सितम्बर को हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री राजस्थान से निजी स्तर पर मुलाकात कर पत्र के माध्यम से बज्जू से रानेरी के लिए 40 किमी. 33 केवी की लाइन स्वीकृत करवाने का निवेदन किया । ऊर्जा मंत्री ने भाटी की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 22 अक्टूबर को स्वीकृति जारी की गयी हैं । जिससे ग्रामीणों को आने वाले समय में सुचारू व निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

Categories:
error: Content is protected !!