बीकानेर के लापता तीन पर्वतारोहियों की 36वीं पुण्यतिथि 26 मई को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। युवा पर्वतारोही अरविंद बोड़ा, भानु सोनी और सूर्य प्रकाश सुथार की 36वीं पुण्यतिथि पर उन्हें 26 मई को प्रातः 8 बजे डॉ करणी सिंह स्टेडियम में पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी जाएगी । संस्थान सचिव आर के शर्मा ने बताया कि ये तीनों पर्वतारोही 26 मई 1986 को धौलाधार पर्वत श्रंखला के इंद्राहार पास अभियान के दौरान लापता हो गए थे जिनका सितंबर 1986 में एक स्केलेटन वह तीनों के सामान ही बरामद हो पाए थे । दी पायोनियर्स एडवेंचर सोसाइटी के तत्वावधान में यह पर्वतारोहण अभियान आयोजित किया गया था । इन्हीं की स्मृति में डॉ करणी सिंह स्टेडियम में स्मृति शिलालेख लगा रखा है जिससे इनकी स्मृति युवाओं में हमेशा बनी रहे ।

Categories:
error: Content is protected !!