बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की:मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को बनाया उम्मीदवार; राठौड़ का विधानसभा चुनाव में टिकट कटा था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की:मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को बनाया उम्मीदवार; राठौड़ का विधानसभा चुनाव में टिकट कटा था

राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने सोमवार रात राजस्थान से दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने प्रदेश के ओबीसी और आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश की है।

मदन राठौड़ पाली जिले के सुमेरपुर से आते हैं। यह गोडवाड़ के प्रमुख ओबीसी चेहरा है। वहीं चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने आदिवासी वोटर्स काे साधने की कवायद की है। चुन्नीलाल गरासिया की आदिवासी वोटर्स में अच्छी पकड़ है।

राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद उम्मीदवार मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाक़ात की। इस दौरान विधिमंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे

राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद उम्मीदवार मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाक़ात की। इस दौरान विधिमंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे

तीन में से दो सीटों पर बीजेपी, एक पर कांग्रेस की जीत तय
तीन सीटों में से दो बीजेपी और एक कांग्रेस के पास है। आगे भी यही गणित रहेगा। राज्यसभा की तीन सीटों में से संख्या बल के हिसाब से दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत तय है। इन सीटों पर भूपेंद्र यादव, किरोड़ीलाल मीणा और मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

कौन से फॉर्मूला से तय होगी जीत-हार?
राज्यसभा के सदस्यों को विधायक चुनते हैं। चुनाव के फॉर्मूले के तहत विधायकों की कुल संख्या में राज्यसभा की रिक्त सीटों में 1 जोड़कर भाग दिया जाता है। जैसे- राजस्थान में 200 विधायक हैं और राज्यसभा की 3 सीटें खाली हैं। ऐसे में 200 में 3+1(= 4) का भाग देने पर संख्या 50 आती है। इसमें एक जोड़ने पर यह 51 हो जाता है। इस तरह प्रत्येक प्रत्याशी को जीतने के लिए 51 वोट चाहिए।

राजस्थान से 10 राज्यसभा सांसद चुने जाते हैं। वर्तमान में 6 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर भाजपा के सांसद काबिज हैं। एक सीट खाली चल रही है।

27 को ही घोषित होंगे नतीजे
नोटिफिकेशन के अनुसार, 15 फरवरी तक नामांकन दाखिल करने के अगले दिन 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। फिर 27 फरवरी की शाम 5 बजे मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी के दोनों राज्यसभा उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम भजनलाल शर्मा ने X पर लिखा- भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाने पर शुभकामनाएं।

Categories:
error: Content is protected !!