Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बी.एस.एफ कैम्पस् बीकानेर में क्रिसमस गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। क्रिसमस गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन बी.एस.एफ कैम्पस में किया गया। जिसमें बी.एस.एफ, आर्मी, एयर फोर्स के साथ-साथ बीकानेर के स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया । ऐसा पहली बार हुआ कि बीकानेर के स्थानीय लोगों ने बी. एस. एफ क्रिसमस गोल्फ टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया और पुरस्कार भी हासिल किये ।

इस टूर्नामेंट में बेस्ट गोल्फर श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, उप महानिरीक्षक, बीएसएफ बीकानेर रहे जिन्हें प्रथम बेस्ट ग्रास सम्मान से नवाजा गया, द्वितीय बेस्ट ग्रास कर्नल शमशेर सिंह सियाग को मिला और बेस्ट नेट पुरूस्कार मेजर जरनल गुरप्रीत सिंह, जीओसी के खाते में गया। जिनके अलावा बीकानेर के स्थानीय लोगों में डॉ० एम.एल. मित्तल, कर्नव विश्नोई को भी पुरस्कार से नवाजा गया ।

इस टूर्नामेंट के आयोजन पर आलोक शुक्ला, द्वितीय कमान अधिकारी एवं दिपेन्द्र सिंह शेखावत, उप कमाण्डेन्ट / सामान्य ने मीडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुये बताया कि बी.एस.एफ कैम्पस् बीकानेर में आयोजित यह टुर्नामेन्ट स्थानीय लोगों के साथ बेहद सौहार्दपूर्ण और सफल रहा ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!