बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आज देशनोक करणी माता मंदिर में दर्शन कर धोक लगाई छाजेड़ ने कहा में देशनोक की बेटी हु और मेरा बचपन यही गुजरा है और मेरे जिलाध्यक्ष बनने में मां करणी का आशीर्वाद है इसलिए आज मां करणी के दर्शन कर वरिष्ठ भाजपा नेताओं से आशीर्वाद लिया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित से उनके निवास पर मुलाकात कर मंडल अध्यक्षों के साथ मुलाकात की और आगामी कार्यक्रमों ओर संगठन गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। आज देशनोक मंदिर में जिला मंत्री मनीष सोनी, भाजपा नेता दिलीप पूरी, पंकज अग्रवाल जेठमल नाहटा, इंद्र राव, सरिता नाहटा, भवानी खत्री साथ रहे। लालगढ़ मंडल अध्यक्ष ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्षों का सम्मान जिसमें लालगढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मपाल डूडी ने जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया का जिला कार्यालय में शॉल, साफा व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में महावीर सिंह चारण, लालगढ़ मण्डल प्रभारी कौशल शर्मा, महिला मोर्चा विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, मंजुलता रावत, लालगढ़ मण्डल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष धर्मपाल डूडी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद करोल सहित कन्हैया लाल कच्छावा, विश्वजीत सिंह पंवार, रामचन्द्र गहलोत, फारुक चौहान, भगवान भाटी, उमाशंकर सोलंकी, सुभाष वाल्मीकि, नवल प्रजापत, नखत सिंह, छतर सिंह, शिव गहलोत, तेजेंद्र गिल, कमल सैन आदि मौजूद रहे।
Latest Posts
- US Navy Missile Destroyer Reportedly Spotted Near India’s Maritime Neighbourhood Off Pakistan’s Coast

- अर्हम इंग्लिश एकेडमी में नवरात्र महोत्सव एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

- पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, बूथ मजबूती और युवा शक्ति पर दिया जोर

- त्योहारी सीजन में मिलावट और ओवरचार्जिंग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगा CCI

- वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


