![](https://theinternalnews.co/wp-content/uploads/2024/03/download.png)
![](https://theinternalnews.co/wp-content/uploads/2023/12/lyall-0231228-WA0014.jpg)
कांग्रेस सदैव देश को विभाजित एव अपमानित करने की बात करती- जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी
बीकानेर – भारतीय जनता पार्टी बीकानेर ने आज कांग्रेस के ओवरसीज़ विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैम पित्रोदा के रंगभेद के ब्यान को शर्मानक बताया और भाजपा ऐसे देश विरोधी व रंगभेद के ब्यान का विरोध करती है। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने संयुक्त ब्यान जारी कर उसका कड़ा विरोध जताया
सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर भारतीयों को चीनी और दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी नागरिक पश्चिम को अरब जैसा बताककर रंगभेद टिप्पणी की थी
जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी ने कहा ने कहा देश की एकता एवम् अखंडता के साथ -साथ हमारी गौरवशाली संस्कृति को ठेस पहुँचाती है, कांग्रेस सदैव देश को विभाजित एवम् अपमानित करने की बात करती आई है
सैम पित्रोदा ने अपने बयान से भारत की एकता, अखण्डा और संप्रभुता पर गहरी चोट की है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए
भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद की बात करती है भारतीयों की एकता व अखंडता की बात करती है
देश की जनता इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेसियों के इन शर्मनाक बयानों का जवाब जरूर देगी।
Add Comment