Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

महापौर एवं आयुक्त ने की नगर मित्रों के साथ बैठक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 को लेकर आ रही समस्याओं एवं आमजन को अभियान का अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, आयुक्त अभिषेक खन्ना तथा उपायुक्त पंकज शर्मा ने नगर मित्रों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक आहूत की गई।
नगर मित्रों के साथ इस बैठक में नगर मित्रों ने आवेदन प्रक्रिया में आ रही दस्तावेज संबंधी बाधाओं सहित अन्य समस्याओं से आयुक्त को अवगत करवाया। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने अधिकांश समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। महापौर ने सभी नगर मित्रों से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा करते हुए समय पर सही दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की। महापौर ने कहा की आवेदकों के आवेदनों में दस्तावेजों की कमी के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। महापौर ने 69ए के पट्टों पर सरकार के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु नगर मित्रों से प्रक्रिया को सरल रूप में आमजन तक पहुंचाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु और अधिक प्रयास करने की अपील की।
बैठक में आए नगर मित्रों ने महापौर एवं आयुक्त का आभार प्रकट करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!