GENERAL NEWS

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के“स्कूल ऑफ़ लॉ” में मूट कोर्ट के कक्ष का लोकार्पण तथा मूट कोर्ट का मंचन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के 22 वें स्थापना दिवस् की कड़ी में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित “स्कूल ऑफ़ लॉ” विभाग में मा. कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित व वित्त नियंत्रक श्री अरविंद बिश्नोई की गरिमामय उपस्थिति में मूट कोर्ट के नवीनीकृत कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मूट कोर्ट का नाटकीय जीवंत मंचन किया।
इस अवसर पर कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में विधि के व्यावहारिक ज्ञान में उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए पथप्रदर्शक का कार्य भी करेगी। उन्होंने विधि विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे विद्या अर्जन के पश्चात न्याय की इस परिकल्पना को आगे बढ़ाये की पीड़ित व्यक्ति को न केवल न्याय मिलना चाहिए अपितु उसका एहसास भी होना चाहिए कुलसचिवश्री अरविंद बिश्नोई ने इस प्रस्तुति को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये आवश्यक बताया और प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। विभाग के निदेशक डॉ. रवींद्र मंगल ने विभाग की सभी गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी सत्र की कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त कुलसचिव डॉ.बिट्ठल बिस्सा द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को दुर्घटना बीमा रू. दो लाख भी प्रारंभ किया गया।इस अवसर पर प्रो. अनिल छँगानी, डॉ धर्मेश हरवानी, डॉ प्रभुदान चारण, डॉ ज्योति हरवानी, डॉ अभिषेक वशिष्ठ, डॉ संतोष शेखावत, डॉ सुरेंद्र गोदारा, डॉ प्रकाश सहारण, श्री मुकेश पुरोहित सहित विभाग के अतिथि प्राध्यापक व विश्व विद्यालय के अनेक कर्मचारियों विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!