Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र के कार्यक्रम में 12 सदस्यों को फेलोशिप ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र के रविवार को हुए कार्यक्रम में संस्था के नरेंद्र कुमार सुराणा , जयचंदलाल डागा सहित 12 सदस्यों को फेलोशिप प्रदान की गई
जोधपुर /जयपुर बाइपास स्थित रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में होली के अवसर पर आयोजित समारोह में बीकानेर केंद्र के सचिव संतोष कुमार बांठिया को श्रेष्ठ सचिव का सम्मान प्रदान किया गया । इसी अवसर पर बीकानेर केंद्र को बेबी किट वितरण कार्यक्रम में दूसरा स्थान पर रहने पर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा ने अब तक के कार्यकर्मों और भावी योजनाओ की जानकारी दी । उन्होंने बताया की आगामी 19 मार्च को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक घुटना रोग परामर्श शिविर लगाया जाएगा । के. डी. अस्पताल अहमदाबाद द्वारा आयोजित निशुल्क सुपर स्पेशिलिटी परामर्श शिविर नोखा रोड स्थित डागा गेस्ट हाउस में लगाया जाएगा । इसमें डॉक्टर अमीर संघवी मरीजों को देखकर परामर्श देंगे । रोगियों को पुरानी रिपोर्ट,फाइल आदि भी साथ लाने होंगे । इसी अवसर पर पदाधिकारियों ने परामर्श शिविर के पोस्टर का भी विमोचन किया।
अंत में सचिव संतोष कुमार बांठिया ने कार्यक्रम मे आए सदस्यगणो तथा अतिथियो का स्वागत करते हुवे धन्यवाद दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!