महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संचालित समर कैंप और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण और रंगारंग कार्यक्रम के साथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संचालित समर कैंप और ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनेक विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए और इसी के साथ एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गयापिछले 25 दिन से चल रहे महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत समर कैंप में बच्चों ने कई हुनर सीखे जिसमें ड्राइंग पेंटिंग क्राफ्ट डांसिंग सिंगिंग आदि और आज रविवार 12 जून बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दीकार्यक्रम की मुख्य अतिथि वूमेन पावर ग्रुप से अर्चना सक्सेना जी तथा दिवाकर ग्रुप म्यूजिक से दिनेश दिवाकर जी श्रीराम व्यास जी इनके अलावा श्रीमती सुधा यादव जी और अनुराधा जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाईनिर्देशिका रेशमा वर्मा द्वारा सभी का सम्मान मोमेंटो देकर किया गया और समर कैंप में लिए गए प्रशिक्षण का सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और अवार्ड का वितरण किया गया और इसी के साथ संपन्न हुआ थैरेपिस्ट का प्रशिक्षण कोर्स जो लगभग 15 महिलाओं ने लिया और कहा कि आज हम स्वरोजगार शुरू करने का संकल्प भी लेते हैंपार्थ दिवाकर भवन में आयोजित संगीत से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम में समर कैंप में लिए प्रशिक्षण के तहत बहुत बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी तथा इसी के साथ सभी को सम्मान पत्र अवार्ड आदि प्रदान किए गए और कार्यक्रम के अंत में रेशमा वर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को नई ऊर्जा और गति प्रदान करते हैं तथा बच्चों को और आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं

Categories:
error: Content is protected !!