मां करणी पशुधन सहायक कॉलेज नाल में महिला दिवस पर विशेष आयोजन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां करणी पशुधन सहायक कॉलेज, नाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, साथ ही नारी सशक्तिकरण पर सारगर्भित चर्चा हुई।
कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय सदस्य डॉ ओपी किलानिया ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा, रक्षा, चिकित्सा, विज्ञान से लेकर पशुपालन व कृषि क्षेत्र तक, महिलाएं अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं।
इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जागरूकता फैलाना था।
महिला दिवस के इस अवसर पर विशेष व्याख्यान, संगोष्ठी और प्रेरक भाषणों का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों मुकेश जी, सुधीर सिंह चंदेल आदि ने भाग लिया।
कॉलेज प्रशासन की ओर से इस पहल की सराहना की गई और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

Categories:
error: Content is protected !!