DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

मूसेवाला मर्डर में फरार गैंगस्टर टीनू की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार:पंजाब पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा, मालदीव भागने की फिराक में थी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मूसेवाला मर्डर में फरार गैंगस्टर टीनू की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार:पंजाब पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा, मालदीव भागने की फिराक में थी


पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड को पंजाब पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर लॉरेंस का साथी दीपक टीनू एक अक्टूबर की रात को मानसा में पंजाब पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। पकड़ी गई महिला की पहचान जतिंदर कौर उर्फ ज्योति देयोल के रूप में हुई। वह मुंबई से मालदीव भागने की फिराक में थी।पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि गैंगस्टर दीपक टीनू को पुलिस कस्टडी से भगाने वाली महिला को इंटेलिजेंस की सूचना पर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वह मालदीव भागने की तैयारी में थी लेकिन पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ लिया। DGP ने कहा कि दीपक टीनू के फरार होने की जांच जारी है। गौरतलब है कि गैंगस्टर दीपक टीनू का पंजाब पुलिस आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है।सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई लड़की लुधियाना जिले के खंडूर गांव की रहने वाली है। मानसा पुलिस ने रविवार देर शाम को खंडूर गांव में उसके घर पर भी रेड की।
अदालत ने 5 दिन के रिमांड पर भेजा
पंजाब पुलिस ने जतिंदर कौर को रविवार को मानसा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के अहम सदस्य दीपक टीनू को पुलिस कस्टडी से भगाने की योजना तरनतारन जिले की गोइंदवाल साहिब जेल में तैयार की गई थी। गैंगस्टर टीनू पंजाब से बाहर निकल चुका है और इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह नेपाल के रास्ते शायद देश से बाहर निकल चुका है।
CIA इंचार्ज ले गया था गर्लफ्रेंड से मिलाने
गैंगस्टर दीपक टीनू मानसा पुलिस की CIA ब्रांच की कस्टडी में था। एक अक्टूबर की रात को CIA इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह अपनी पर्सनल गाड़ी में दीपक टीनू को उसकी गर्लफ्रेंड से मिलवाने ले गया। वहां से प्रितपाल को चकमा देकर टीनू को उसकी गर्लफ्रेंड भगा ले गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर लगातार 3 दिनों से गैंगस्टर दीपक टीनू को उसकी गर्लफ्रेंड से मिलवाने ले जा रहा था। यह भी कहा जा रहा है कि दीपक टीनू सब-इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह के घर में ही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलता था।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!