बीकानेर, 2 मई। मुख्यमंत्री तथा राजीव गांधी स्टडी सर्किल (आरजीएससी) के चैयरमेन श्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर आरजीएससी द्वारा सोमवार को दोपहर 1.30 बजे ऑनलाइन संगोष्ठी सिसको वेबेक्स पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि इस दौरान 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कोविड टीकाकरण के लिए ‘वित्तीय सहयोग संकल्प अभियान’ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री श्री भँवर सिंह भाटी, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी भागीदारी निभाएंगे। अध्यक्षता आरजीएससी के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. सतीश कुमार करेंगे। स्वागताध्यक्ष के रूप में राज्य समन्वयक डॉ. बनय सिंह अपनी बात रखेंगे। कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष ने बताया कि अभियान के तहत आमजन तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरित करते हुए, 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों के टीकाकरण के लिए राशि एकत्रित करते हुए, मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई जाएगी, जो इस राशि को वहन नहीं कर सकते हैं। राजीव गांधी स्टडी सर्किल के सम्भागीय समन्वयक डॉ. एन के व्यास ने बताया कि प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। इसमें किसी प्रकार की कमी ना रहे, इसके लिए संस्था की ओर से भी सतत प्रयास किए जाएंगे। रामपुरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत नारायण जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा इसके लिए 3 हजार करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग भी करे, इसके प्रयास किए जाएंगे।
Latest Posts
- ईसीबी में नवरंग–2026 गरबा-डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

- कोटा विवि की प्रो.अनुकृति शर्मा ने ताजिकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया व्याख्यान, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर अवसरों की संभावनाओ को तलाशा

- पार्षद सेवा केंद्र की शुभारंभ -पार्षद शंकर तंवर का नवाचार

- एनआरसीसी एवं कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच एमओयू, उष्ट्र संरक्षण और दुग्ध उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

- 372 Trainee Constables Pass Out at Bikaner Police Training School; 90 Women and 282 Men to Join Jaipur Police

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


