राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवेदनशील होकर कार्य करने का किया आह्वान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 7 अप्रेल। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को यहां राजभवन में भारतीय विदेश सेवा के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के तीन सदस्यीय दल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियाें सुश्री ऎश्वर्या श्योरान, श्री रजनीश पाटी़दार और सुश्री स्वाति शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोपरि रख कर अपने पदेन कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से संवेदनशील होकर कार्य करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री संदीप वर्मा ने राज्यपाल श्री मिश्र को प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी दी।

Categories:
error: Content is protected !!