राष्ट्र सेविका समिति कार्यकर्ताओं ने मनाया फूलों से फाग उत्सव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राष्ट्र सेविका समिति की विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ विमला और विभाग शारीरिक प्रमुख श्रीमति प्रिया ने बताया कि महानगर एवम विभाग कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने 07.03.25 शुक्रवार को फागोत्सव महिला मंडल स्कूल में डेढ़ सौ से ऊपर महिलाओं के साथ मनाया जिसमे राधा कृष्ण की पूजा के साथ सभी को रंग का तिलक लगा कर आरती करी गई ।
सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। भगवान कृष्ण के होली से जुड़े गीत गाए, प्रेरक खेल खेले। जिसमें महिलाओं ने जमकर हिस्सेदारी की। फिर सभी ने मिलकर फूलों की होली खेली। एक दूसरे को होली की बधाई के साथ अंत में सभी ने होली के लोक गीतों पर नृत्य करते हुए भारतीय त्योहार को पूर्ण शालीनता के साथ मनाने का आग्रह किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!