Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

रेप के 8 आरोपी समेत 22 लड़के सुधार-गृह से भागे:एक पर मर्डर केस चल रहा, जयपुर में खिड़की तोड़कर फरार हुए

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेप के 8 आरोपी समेत 22 लड़के सुधार-गृह से भागे:एक पर मर्डर केस चल रहा, जयपुर में खिड़की तोड़कर फरार हुए

जयपुर

जयपुर के बाल सुधार गृह से सोमवार की सुबह 22 नाबालिग खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इनमें 8 लड़कों पर रेप और 13 लड़कों पर हत्या के प्रयास का केस चल रहा हैं। जबकि एक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। गार्ड से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिगों की तलाश शुरू की गई।

घटना सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की है। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बताया- सुबह 4 से 5 बजे के बीच बाल अपचारी जाली काटकर भाग निकले। इसकी जानकारी गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल देखा। नाबालिग बच्चों का रिकॉर्ड पुलिस ने बाल सुधार गृह से ले लिया है।

साथ ही नाबालिग के घरों के पास वाले थाने को भी सूचना दी गई है। पुलिस को बाल सुधार गृह की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में नाबालिग बाल सुधार गृह से एक साथ फरार हुए हो। सभी बाल अपचारी करीब 2 साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे।

घटना के बाद जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में पुलिस टीम।

घटना के बाद जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में पुलिस टीम।

गैस कटर से खिड़की के एंगल को काटकर भागे
पुलिस ने बताया- अब तक की जांच में सामने आया है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने नाबालिगों को भगाने की प्लानिंग की है। पहले नाबालिगों ने गैस कटर से खिड़की के एंगल को काटा। फिर जाली काटने के बाद सुबह पागल खाने के रास्ते होते हुए फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड ने एक बाल अपचारी को भागने के दौरान पकड़ लिया था।

ट्रांसपोर्ट नगर थाना की टीम बाल सुधार गृह जांच करने पहुंची।

ट्रांसपोर्ट नगर थाना की टीम बाल सुधार गृह जांच करने पहुंची।

रिपोर्ट लेकर दर्ज करेंगे शिकायत
​​​​​​​डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया- जानकारी मिलने पर नाबालिगों के घर और संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों को भेज कर जांच कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। एक रिपोर्ट लेकर इन नाबालिगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी। सभी नाबालिगों के परिवार को जानकारी दे दी गई है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!