बीकानेर 21 अगस्त। वेटरनरी विश्वविद्यालय के सक्षम अनुमति प्राप्त संघटक एवं सम्बद्ध प्राईवेट वेटरनरी कॉलेजो में साढ़े पांच वर्षीय बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम (सत्र 2024-25) में प्रवेश हेतु उपलब्ध स्टेट कोटा सीटों के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है एवं आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2024 है। जबकि एन.आर.आई. सीटों हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 रहेगी। चेयरमैन केन्द्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उपरान्त बनी नीट (यू.जी.) 2024 की मेरिट एवं इन प्रवेश पर लागू राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार सीटों की उपलब्धता के आधार पर संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी महाविद्यालयो में प्रवेश सुनिश्चित किये जायेगे। ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क, महाविद्यालयो में उपलब्ध सीटों का विवरण, संघटक एवं सम्बद्ध प्राइवेट महाविद्यालयों में पेमेंट फीस एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.rajuvas.org पर उपलब्ध है। प्रवेश आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी को उक्त निर्धारित समयावधि में ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। काउंसलिंग हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को उक्त पाठ्यक्रम में इस विश्वविद्यालय के किसी भी संघटक एवं सम्बद्ध प्राइवेट वेटरनरी कॉलेजों में सत्र 2024-25 की प्रवेश आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जायेगा।
Latest Posts
- CISF Announces Historic Functional Restructuring to Strengthen Critical Infrastructure Security Across India

- सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की पहल: 50 मरीज घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद रवाना

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- बीकानेर में 1 नवंबर को सजेगी सुरों की महफिल, ‘आएगा आने वाला आएगा’ कार्यक्रम में दी जाएगी लीजेंड संगीतकारों को श्रद्धांजलि

- स्वामी आरएन स्कूल ने “उमंग” से मनाया वार्षिकोत्सव

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


