तीज -घमोळी के अवसर पर रोपा अशोका का वृक्ष

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर/ तीज के अवसर पर शहर के बीचो-बीच स्थित ब्रह्म बगीचा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीज-धमौळी के अवसर पर महिलाओं के नाम पर अशोक का वृक्ष लगाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने अशोक का वृक्ष लगाकर आधी आबादी के उत्थान एवं विकास की मंगलकामना की। हर्ष ने कहा कि महिलाओं के प्रमुख त्योहार धमोळी के अवसर पर अशोक का पेड महिलाओं के सोलह सिंगार के साथ अमर सुहाग की कहानी लिखेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि वृक्ष हमारी आत्मा है और महिलाओं के लोक में और जिंदगी में वृक्षों का बड़ा महत्व है, उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर लगाए गए वृक्ष सदैव प्रेरणा देते रहेंगे, अशोक का पेड हमें अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते रहेंगे।
इस अवसर पर बृजगोपाल जोशी मुरली मनोहर पुरोहित एवं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी, योगेश्वर व्यास,
तीरंदाज हर्षित स्वामी सहित अनेक तीरंदाजों ने अशोक के वृक्ष की परिक्रमा कर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया और एडवोकेट हीरालाल हर्ष को जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!