संभागीय आयुक्त ने बच्चों के साथ खेली फूलों की होली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 25 मार्च। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने रविवार को सेवा आश्रम के विशेष बच्चों के साथ फूलों की होली खेली।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी और मिठाइयां वितरित की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी मेलजोल बढ़ाता है। ऐसे अवसरों पर विशेष बच्चों के साथ खुशियां बांटने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बच्चों के साथ फूलों की होली खेली और बच्चों के गुलाल का तिलक लगाया।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, अधीक्षक नारी निकेतन शारदा चौधरी, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग अरुण सिंह, सेवा आश्रम के कार्मिक लक्ष्मी, गुंजन , डॉ अनुराधा पारीक, सरोज, सुन्दर लाल, मनोज, तोलसिह, पृथ्वी आदि उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!