Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

सन राईज अकादमी माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में कन्या सम्मान व पूजन कार्यक्रम का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारतीय संस्कृति और जागृति महाअभियान के तहत कन्या सम्मान,सुरक्षा ,उत्थान एवं सशक्तिकरण की कार्य योजना के अंतर्गत सन राईज अकादमी माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में बुधवार दिनांक 9अक्टूबर 2024 को कन्या सम्मान व पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर महासभा के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र कुमार दाधीच के मंत्रोच्चार के साथ शाला प्रधानाध्यापिका श्रीमती इन्द्रा बालेचा ने कन्याओं को तिलक कर और माला पहनाकर तथा प्रसाद अर्पण कर उनका पूजन और सम्मान किया। श्रीमती संतोष दाधीच और श्रीमती इन्द्रा बालेचा ने बालिकाओं को प्रत्येक कार्य करने की शक्ति और क्षमता से परिचय कराया और अभी से ही अपने को शक्ति स्वरूपा मानते हुए हर परिस्थिति में हिम्मत से अपनी सुरक्षा करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी की 9 कन्याएं अर्पिता,गार्वी, चंचल,सैजल,मेधस्वी,माधवी,वामिका,परिनिता,दीक्षा मां दुर्गा की वेशभूषा में बड़े उत्साह के साथ शामिल हुई । मां दुर्गा की सवारी सिंह के रूप में समुद्र सिंह ने बहुत मनमोहक भूमिका निभाई । समस्त विद्यार्थी और टीचर्स ने पूजन के साथ विभिन्न संस्कृतियों नृत्य,गरबा, संगीत के द्वारा भारतीय संस्कृति की मनोरम छटा बिखेरी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि नवरात्रा एक ओर 9 शक्ति की आराधना का समय है वहीं महिला सशक्तिकरण के रूप में नव उर्जा का संचार का सृजन भी है। न केवल महिला अपितु प्रत्येक व्यक्ति में आत्मविश्वास और शक्ति तथा कुछ भी कर गुजरने का अहसास की अनुभूति होती है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!