Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

सरसों, जौ और चना कमजोर रहे:लहसुन 500 रुपए तक गिरा, स्टॉक रहने से ज्यादातर चीजों के भाव स्थिर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*सरसों, जौ और चना कमजोर रहे:लहसुन 500 रुपए तक गिरा, स्टॉक रहने से ज्यादातर चीजों के भाव स्थिर*
राजस्थान की मंडियों में शनिवार को अधिकांश जिंसों के भाव स्थिर रहे। सरसों व चना में कमजोर खरीदारी के चलते भाव नीचे ही रहे। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में सुस्ती है। सरकार की गेहूं, चीनी व चावल एक्सपोर्ट पर रोक की नीति ने मार्केट को स्थिर किया है। पर्याप्त स्टॉक रहने तक भाव स्थिर रहने की संभावना है।

पेट्रोल -डीजल का भाव

*जयपुर मंडी में खाद्य कृषि जिंसों व उत्पादों के भाव*
जयपुर मंडी में शनिवार को खरीदारी सुस्त रही। गेहूं का भाव स्थिर रहा। चना और सरसों में खरीदारी कम होने से भाव नीचे आए। सरसों लूज 100 रुपए सस्ती होकर 6400 रुपए/क्विंटल बिकी। सरसों मिल डिलीवरी के भाव 150 रुपए नीचे आकर 6850 रुपए/क्विंटल रहे। चना लूज भी 50 रुपए सस्ता होकर 4350 रुपए/क्विंटल बिका। चना मिल डिलीवरी भी 100 रुपए नीचे आकर 4700 रुपए/क्विंटल रहा।

*नागौर मंडियों के भाव*
शनिवार को नागौर की मंडियों में जमकर व्यापार हुआ। बड़ी तादाद में किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंचे। मेड़ता मंडी में माल की अधिक आवक हुई। नागौर में प्रति क्विंटल जीरा 22 हजार 600 रुपए तक बिका। इसबगोल 14 हजार 850 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। देशभर में मूंग और जीरा के लिए अपनी पहचान रखने वाली मेड़ता और नागौर की कृषि उपज मंडी में 28 मई को कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे।

*अलवर मंडी में जिंसों का भाव (रु. प्रति क्विंटल)*
अलवर में शनिवार को बाजार सुस्त रहा। गेहूं का भाव 2130 रुपए क्विंटल रहा। बाजरा 2100 रुपए क्विंटल बिका। सरसों का भाव यहां 6250 रुपए क्विंटल रहा।

*श्रीगंगानगर में जिंसों के भाव*
श्रीगंगानगर मंडी में शनिवार को गेहूं में 15 रुपए की तेजी रही। भाव 2005 रुपए/क्विंटल रहा। जौ भी 25 रुपए की तेजी के साथ 2450 रुपए/क्विंटल के भाव बिका। चना 50 रुपए नीचे आकर 4250 रुपए/क्विंटल बिका। सरसों के भाव 25 रुपए चढ़कर 6125 रुपए/क्विंटल हो गए। ग्वार के भाव 100 रुपए गिरकर 5250 रुपए/क्विंटल रहे।

*सीकर मंडी में जिंसों के भाव*
सीकर मंडी में शनिवार को गेहूं के भाव 50 रुपए तेज रहे। जौ व चना के भाव नीचे आ गए। इनमें 50-50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

*जोधपुर मंडी में जिंसों के भाव*
जोधपुर मंडी में शनिवार को भी भाव स्थिर रहे।

*कोटा मंडी में जिंसों के भाव*
कोटा मंडी में शनिवार को गेहूं 20 रुपए तेजी के साथ 2420 रुपए/क्विंटल रहा। सोयाबीन 200 रुपए सस्ता होकर 6300 रुपए/क्विंटल बिका। सरसों में 200 रुपए की गिरावट रही। धान के भाव 200 से 400 रुपए तक तेज रहे। धनिया भी 200 रुपए महंगा बिका। लहसुन में एक बार फिर 500 रुपए की गिरावट के साथ भाव 4000 रुपए/क्विंटल रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!