Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

सिगरेट देने से मना किया तो डॉक्टरों का सिर फोड़ा:चाय पीने थड़ी पर गए थे; पैरों के पास की फायरिंग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*सिगरेट देने से मना किया तो डॉक्टरों का सिर फोड़ा:चाय पीने थड़ी पर गए थे; पैरों के पास की फायरिंग*
सिगरेट देने से मना करने पर चार बदमाशों ने दो डॉक्टरों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने डॉक्टरों से लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं एक बदमाश ने पिस्टल से डॉक्टर के पैरों पर फायर किया। मामला गुरुवार रात 9 बजे के करीब भरतपुर में हुआ।गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के बाहर थड़ी पर डॉ. रवि चोपड़ा और डॉ. नवीन गुर्जर चाय पीने गए थे। कुछ देर में वहां कार सवार चार युवक पहुंचे। आरोप है कि चारों युवक शराब के नशे में धुत थे। एक बदमाश ने डॉ. रवि से सिगरेट मांगी। डॉ. नवीन फोन पर बिजी था। रवि ने सिगरेट के लिए मना किया तो बदमाश उससे उलझ गए। नवीन ने फोन काटकर बीच-बचाव किया तो एक आरोपी बोला- तू ज्यादा नेता बन रहा है क्या? बदमाशों ने लाठी-डंडों से दोनों डॉक्टरों से मारपीट की। एक बदमाश ने पिस्टल से पैरों के पास फायर किया ।

*पैरों के पास फायरिंग की, डंडे बरसाए*
डॉ. नवीन ने कहा कि हमने बदमाशों को यह भी कहा कि हम डॉक्टर हैं और यहां जॉब करते हैं। फिर भी बदमाश उन पर डंडे बरसाते रहे। दोनों के घायल करने के बाद बदमाश गाड़ी में बैठकर भाग गए। डॉ. नवीन ने कहा कि वे कौन लोग थे, हम उन्हें नहीं जानते। न ही उनसे पहले कभी मिलना हुआ। वे मेडिकल कॉलेज के नहीं थे, बाहर के लोग थे। उनमें से जाते समय एक बदमाश ने अपना नाम चंदू देशवाल बताया था और धमकी देकर गया था।

*आरबीएम अस्पताल में हुआ सीटी स्कैन*
​​​​​​​ घटना में दोनों डॉक्टर लहूलुहान हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। सेवर थाना के ASI अमर चंद ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा। घायल डॉक्टर के सिर का सीटी स्कैन कराया गया है। एक डॉक्टर को टांके भी आए हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष बंसल का कहना है कि मामला मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर का है और इसमें कोई स्टूडेंट नहीं है। डॉ. रवि चोपड़ा राजकीय जनाना अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट है और डॉ नवीन गुर्जर सीएचसी उच्चैन का मेडिकल ऑफिसर है। डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!