NATIONAL NEWS

हथियार साफ करते वक्त गोली चली, BSF हवलदार की मौत:होली पर छुट्टी आए थे, कल ड्यूटी ज्वाइन करनी थी; मामले की जांच में जुटी पुलिस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हथियार साफ करते वक्त गोली चली, BSF हवलदार की मौत:होली पर छुट्टी आए थे, कल ड्यूटी ज्वाइन करनी थी; मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीकर

मृतक पोखरमल ( फाइल फोटो ) - Dainik Bhaskar

मृतक पोखरमल ( फाइल फोटो )

सीकर के धोद थाना क्षेत्र के गांव अनोखू में हथियार साफ करते वक्त बीएसएफ हवलदार की मौत हो गई। वे होली पर छुट्टियों में गांव आए थे। जिसे कल वापस ड्यूटी जॉइन करनी थी। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

मृतक बीएसएफ बार्बर हवलदार पोखरमल सेन (50) पुत्र मदनलाल सेन हैं। जिसकी वर्तमान में पोस्टिंग गुजरात में है। बीते दिनों वह पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शूटिंग अभ्यास में आए थे। होली के मौके पर छुट्टियों में वह गांव आ गए। कल दोबारा ड्यूटी जॉइन करनी थी।

आज दोपहर को वह अपना 12 बोर डबल बैरल हथियार साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद धोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। अब लोसल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

धोद एसएचओ सब इंस्पेक्टर गिरधारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही जवान की यूनिट को सूचना दी गई। मृतक बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल बार्बर पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!