अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) एवं राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्बंधित समस्याओं,निराकरण मुद्दों पर चर्चा/संवाद “महासंघ आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) एवं राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय के मीटिंग हाल मे मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्बंधित समस्याओं/निराकरण मुद्दों पर चर्चा/सवांद “महासंघ आपके द्वार” कार्यक्रम रखा गया।जिसमें महासंघ के मंत्रालयिक कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह राठौड का इगानप कर्मचारियों/कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) एवं राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित मंत्रालयिक कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंहराठौड़ इगानप संगठन की प्रदेशाध्यक्ष/ मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की प्रदेश सचिव सविता पुरोहित,जिला अध्यक्ष श्री कमल व्यास महामंत्री हितेश अजमानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारियों के नवीन पदों का सृजन एवं मंत्रालयिक संवर्ग के वेतन विसंगति पर चर्चा पर कहा कि इगानप के समस्त कैडर के कार्मिकों को जब भी आह्वान किया जायेगा वह महासंघ के साथ कधें से कंधा मिलाकर खडे रहेंगे।
भंवर पुरोहित ने सभी कार्मिकों को महासंघ के दौरान करवाएं गये कार्य के बारे में जानकारी दी माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पूर्व में सौंपे गए 27 सूत्रीय मांगों के बारे में बताया ।
तकनीकी कर्मचारियों के प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र ने कहा हमारे जलदाय विभाग के कर्मचारियों के साथ साथ अन्य केंडर के कर्मचारी भी एकीकृत महासंघ के साथ हैं ।

Categories:
error: Content is protected !!