अटेन्डस मैनेजमेंट सिस्टम के विरोध में किया अतिरिक्त मुख्य अभियंता रेगूलेशन का घेराव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1807802305414082978?t=R-3krkDo16fj89vpkDEXhA&s=19

बीकानेर इंगानप संयुक्त कर्मचारी संघ (इग्नपस) ने आज प्रदेश संयोजक भंवर पुरोहित के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य अभियंता रेगूलेशन का घेराव किया एवं इस उपस्थिति सिस्टम का विरोध किया। भंवर पुरोहित ने कहा उक्त विषय पर सरकार का राज्य स्तरीय विरोध चल रहा है! जब तक इस पर निर्णय नहीं होता है। कर्मचारी वर्ग इस सिस्टम पर अपनी हाजरी नहीं लगायेगा।

ई-फाईल के संदर्भ में आ रही संसाधनों संबंधी समस्याओं से इंगानप के मुख्य अभियंता से वार्ता की गई। अध्यक्ष हितेष अजमानी और महामंत्री अशोक रंगा ने मुख्य अभियंता को संसाधनों की कमी से अवगत कराया जिससे मुख्य अभियंता महोदय ने जल्दी ही संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में गुरूवीन्दर सिंह, महामंत्री, सुनील सिंह, टिकेंश कुमार शर्मा, ईश्वर सिंह, हेमंत सोनी, मोहित खोईया, कान सिंह, अहमद खान, गजेन्द्र सोनगरा, गणेश बिस्सा, एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

[metaslider id=”83227″]
Categories:
error: Content is protected !!