अनियमितताएं पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 20 अप्रैल। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि गोल मार्केट,जयनारायण व्यास कालोनी स्थित अपोलो फार्मेसी का अनुज्ञापत्र 28 अप्रैल (1 दिन) के लिए, नोखा रोड गंगाशहर स्थित गौतम फार्मा का अनुज्ञापत्र 27 से 28 अप्रैल (2 दिन) तक के लिए निलंबित कर दिया गया हैं।

Categories:
error: Content is protected !!