NATIONAL NEWS

अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ अत्याचार के प्रकरणों में तुरन्त कार्यवाही हो-बैरवा, राज्य की योजनाओं में अनुसूचित जाति के लोगों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए,अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा ने योजनाओं की समीक्षा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 13 जनवरी। अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों की समस्त योजनाओं में अनुसूचित जाति के लोगों को अधिकाधिक लाभान्वित करें।बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नित्या के., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित बुढानिया,  अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, नगर निगम आयुक्त अरूण प्रकाश शर्मा, यूआईटी सचिव यशपाल आहुजा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।बैरवा ने कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ अत्याचार के प्रकरणों में निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई स्थानों से गवाहों को प्रभावित करने जैसी सूचनाएं मिलती है, ऐसी प्रवृति पर लगाम लगे। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ प्रताड़ना में मामले में पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाएं।बैठक में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा ने ज्ञापनों के माध्यम से आए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया एवं अधिकारियों को नियमित तौर पर अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करने हेतु कहा जिससे अधिकाधिक लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।उन्होंने एलडीएम को अनुसूचित जाति के प्रार्थियों को उद्योगों की स्थापना हेतु ऋण समय पर दिलवाने एवं अड़चनों को दूर करने हेतु भी कहा। उन्होंने अनुजा निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि ऋण हेतु बैंकों में प्रेषित आवेदनों की मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित व्यक्ति को सूचना दे। बैठक में उन्होंने पुलिस, राजस्व, ग्रामीण विकास, नगर निकाय, उद्योग, श्रम विभाग, शिक्षा, राजिविका आदि सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा की।बैठक में एससी आयोग अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 संशोधित 2015 व 2018 के तहत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों एवं उनमें की गई कार्यवाही की रिपोर्ट की समीक्षा की। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की खातेदारी भूमि पर अन्य जातियों के व्यक्तियों द्वारा किये गये अतिक्रमण के संबंध में समीक्षा की। राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 183 बी सी में दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा कर एससी आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने एससी आयोग अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना अधिकारी संवेदनशीलता के साथ समय पर करेंगे।बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी.पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेन्द्र सिंह भाटी,सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, अधीक्षण अभियन्ता डिस्कॉम राजेन्द्र मीना सहित तहसीलदार उपस्थित थे।*सर्किट हाउस में हुआ स्वागत*- इससे पहले एसी आयोग के अध्यक्ष बैरवा के सर्किट हाउस पहुंचने पर अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने स्वागत किया गया। पंवार ने इस दौरान विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी, जबकि मुकेश राजस्थानी, रामदेव मेघवाल, लालचंद लुणा, पूर्व सदस्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग चंद्रशेखर चांवरिया, ईश्वर जावा, महेन्द्र मेघवाल, सतीश चांवरिया, जेठाराम बारूपाल, हरि भाई ने सफाई कर्मचारियों, अनुबंधित टेªक्टर यनियन, राजस्थान मेघवाल परिषद बीकानेर को भूमि आवंटन करवाने आदि की समस्या समाधान के लिए ज्ञापन दिए। इसके अलावा क्रिकेटर देवराज चांवरिया को किट खरीद के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!