अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाकी प्रगति की समीक्षा बैठक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
की प्रगति की समीक्षा बैठक

जयपुर, 22 अप्रेल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त सचिव श्री आर. पी. मीणा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित छात्रवृति योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण शीघ्र किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में शासन सचिव डॉ. शर्मा ने समस्त विभागीय जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षण संस्थानों एवं विद्यार्थियों के स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करवाकर छात्रवृत्ति जारी की जाये। डॉ. शर्मा ने कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को शीघ्र छात्रवृत्ति प्रदान करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये।

बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री ओ. पी. बुनकर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Categories:
error: Content is protected !!