अपेक्स हॉस्पिटल में चल रहे स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर श्रवण सिंह का व्याख्यान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1733464163492745554?t=GIh2jH_4UUtASnT4IIST9Q&s=19

बीकानेर। अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा चल रहे स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह में आज अपेक्स हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर श्रवण सिंह जी द्वारा उच्च और निम्न रक्तचाप के प्रभाव और संतुलन के तरीकों के बारे में बताया गया । डॉक्टर श्रवण सिंह जी ने बताया बीपी को निरंतर चेक करते रहना चाहिए, कभी कबार बीपी होना एक आम बात है, लेकिन जब हम टीएमटी करते हैं तो मरीज का बीपी बढ़ता है , इसी प्रकार चलने से , खाना खाने के बाद बीपी बढ़ना एक आम बात है इसमें डरने की जरूरत नहीं है ।
स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह में डॉक्टर श्रवण सिंह जी ने तनाव प्रबंधन और हार्ट को मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में बताया।
चीफ गेस्ट के रूप में साधुमार्गी जैन सेवा समिति अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल बेद , श्री सुशील जी बेद और सेक्रेटरी जैन यूथ क्लब विशाल गोलछा ने एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा किए गए इस स्वास्थ्य जागरूकता पहल की प्रसंशा करते हुए अपने विचार प्रकट किए।
इस आयोजन में अपेक्स हॉस्पिटल बीकानेर के सेंटर हेड डॉक्टर मेजर राजेश्वर भाटी , मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा गुरजीत कौर और सेल्स एंड मार्केटिंग हेड नवीन मुद्गल और सभी हॉस्पिटल स्टाफ ने काफी उत्साह के साथ सभी आगंतुकों को स्वागत किया।

Categories:
error: Content is protected !!