विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता में आरएसवी प्रथम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बीकानेर द्वारा आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता 2026 का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग-बीकानेर में किया गया। इसमें बीकानेर सहित 18 विद्यालयो के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी स्कूल के कक्षा 12वी की छात्राओं गरिमा सिंह एवं स्नेह स्वामी ने डॉक्टर श्वेता द्विवेदी के निर्देशन में विज्ञान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल प्रतियोगिता में अपना प्रोजेक्ट वाई-फाई डिटेक्टिव रोबोट प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय समूह की प्रबंध निर्देशक निधि स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल छात्राओं एवं उनके मैंटोर को बधाई प्रदान की। सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर डॉ पुनीत चोपड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर के विद्यालयों के अलावा श्रीगंगानगर हनुमानगढ़, राजगढ़, डीडवाना, कुचामन तथा अन्य विद्यालयो के विद्यार्थियों ने भी अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये।

Categories:
error: Content is protected !!