उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा देवउठनी एकादशी के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भिवानी-कुरुक्षेत्र एक तरफा एवं कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र के मध्य अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रेलसेवाओं का संचालन निम्नानुसार रहेगा:-
1. गाड़ी संख्या 04743, भिवानी-कुरुक्षेत्र अनारक्षित एक तरफा स्पेशल रेलसेवा
यह रेलसेवा दिनांक 18.11.2026 को एक ट्रिप संचालित होगी। यह भिवानी से 16.30 बजे रवाना होकर 22.00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कलानौर कलां, रोहतक एवं पानीपत स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
2. गाड़ी संख्या 04745/04746, कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 04745, कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.11.2026 से 21.11.2026 तक (04 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से प्रतिदिन 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04746, फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.11.2026 से 22.11.2026 तक (04 ट्रिप) फुलेरा से प्रतिदिन 09.50 बजे रवाना होकर उसी दिन 20.00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, जुलाना, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस एवं रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।




